Tuesday 15 November 2011

हम ग़ज़ालों को चाहने वाले...

हम ग़ज़ालों को चाहने वाले,
बेमिसालों को चाहने वाले।।

मह-रुख़ों से हमें मुहब्बत है,
मह-जमालों को चाहने वाले।।

हम-ज़ुबानों से राब्ता हम को,
हम-ख़यालों को चाहने वाले।।

ख़ुश अदाओं पे जान देते हैं,
ख़ुश-खि़सालों को चाहने वाले।।

नश्तरे-ग़म से फूटते हैं जो,
ऐसे छालों को चाहने वाले।।

सारी दुनिया से बे नियाज़ रहे,
नाज़ वालों को चाहने वाले।।

(तबस्सुम की लकीरें)